मंगलवार, 24 नवंबर 2026

आज देश की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर की सालगिरह है ।

 

24 November 
-हफ़ीज़ अतीक किदवई 

(असम को जिस तरह से माजूदा सरकार ने साम्प्रदायिकता कई आग में झोंका है वह कितना भयावह है। उनपर क्या गुजरा होगा जो उसे अपना मानते रहे हैं ? दिलचस्प बात यह है कि जिस राज्य की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर थीं, आज वही असम सांस्कृतिक पहचान, जनजातीय स्वायत्तता और विकास की राजनीति के कारण राष्ट्रीय चर्चा में रहता है।

असम की सांस्कृतिक विशेषताएँ
  • असमिया भाषा राज्य की प्रमुख भाषा है, हालांकि बोडो, बंगाली, हिंदी और अनेक जनजातीय भाषाएँ भी बोली जाती हैं।
  • बीहू असम का सबसे प्रसिद्ध लोक उत्सव है, जो कृषि और ऋतु परिवर्तन से जुड़ा है।
  • वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की परंपरा का असम की संस्कृति, साहित्य, संगीत और सामाजिक जीवन पर गहरा प्रभाव है।
  • राज्य में असमिया, बोडो, कार्बी, मिसिंग, राभा, तिवा, डिमासा और अन्य अनेक समुदाय मिलकर बहुसांस्कृतिक समाज का निर्माण करते हैं।
  • कामाख्या मंदिर, माजुली और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के महत्वपूर्ण केंद्र हैं।)
असम भारत के सबसे समृद्ध सांस्कृतिक राज्यों में से एक माना जाता है।


आप जानते हैं कि देश की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री कौन थीं । वह राज्य कौन था । किस दल ने उन्हें बनाया मुख्यमंत्री । उन्होंने क्या क्या काम किये । उन्होंने आख़री सांस कहाँ ली । हमने इन सवालों में यह सवालिया निशान "?" नही लगाया,क्योंकि यह सवाल कभी सामने ही नही आए । असल में हम उन सब लोगों के बारे में बहुत कम जानते हैं, जिन्हें जानना चाहिए था । हम तो उनपर बात ही नही करते । उनके अच्छे-बुरे कामों पर बहस भी नही करते,मेरे लिए भी यह मुश्किल है कि अगर हम भी बात नही करेंगे,तो फिर भला कौन करेगा और हमारा भी लिखना पढ़ना सब बेकार ही होगा ।

आज देश की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर की सालगिरह है । सन 1936 में जन्मी बेगम अनवरा ने अपनी शख़्सियत ख़ुद गढ़ी ।  जिन्हें देश की सबसे पुरानी पार्टी ने असम राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था । यह बात सन अस्सी के दिसम्बर की है, वह क़रीब छः महीने राज्य की मुख्यमंत्री रहीं । इस छोटे से कार्यकाल में भी उनके किये कामों को देश को नही भूलना चाहिए था । जब असम धधक रहा था,तब उन्हें कमान सौंपी गई थी । अनवरा जी असम के लोगों के दिलों पर ऐसा असर रखती थीं कि उनके कदम भर बढ़ाने से सुक़ून लौटने लगा ।

वैसे तो अनवरा जी असम असेंबली में चार बार चुन कर आई,सबसे ख़ास बात थी कि उनकी शख़्सियत,केवल उनकी थी । वह जब राजनीति में नही थीं,तब गर्ल्स कॉलेज में इकनॉमिक्स की टीचर थीं । उनकी अपने विषय पर मज़बूत पकड़ थी । विद्यार्थियों में उन्हें मां जैसी मोहब्बत हासिल थी,जो बाद के दिनों में राजनीति में भी हासिल हुई । हर एक उनके सामने अपने दुःख दर्द को बयान कर सकता था ।

वह बहुत सालों तक राज्य की पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर भी रहीं । इस मिनिस्ट्री मे रहकर उन्होंने असम में ऐतिहासिक काम किये,कितनी ही इमारतें,पुल,सड़के न जाने किस कदर काम किया । वह एक बेहद मिलनसार महिला थीं,जब राज्य में उनकी प्रतिभा का असर दिखने लगा,तो हुक़ूमत को महसूस हुआ कि उनकी ज़रूरत केंद्र को है । तब सन शायद सन 88 में वह राज्यसभा सांसद बनाई गईं ।

अनवरा तैमूर जी और उनके दल ने मिलकर असम में ऐतिहासिक काम किये । इन दोनों के बीच आख़िर में एक दरार आई और वह दल छोड़कर बाद के दिनों में चली गईं । यह दोनों के लिए अभिशाप तो साबित हुआ,इसका सबसे बड़ा खामयाज़ा असम राज्य ने भुगता । वह दल से तो गईं मगर कभी उनके दिल से दल न गया और दल के दिल से वह भी न गईं । बाद में वह अपने बेटे के पास ऑस्ट्रेलिया चली गईं । बहुत अफ़सोस यह कि सन 2020 के सितम्बर में आख़री सांस अपने असम,अपने भारत से दूर रहकर ली ।

बताते हैं ऑस्ट्रेलिया में उनका घर मिनी भारत था । जिसमें सभी फेस्टिवल मनाए जाते थे । भारत के राष्ट्रीय त्योहारों पर वह अपनी पौत्री के साथ मिलकर तरह तरह के खाने बनाती,पड़ोसियों को दावते देती और उन्हें भारत की तहज़ीब के नमूने दिखाती । अनवरा जी में अपनी माटी को लेकर,अपने मुल्क को लेकर, बहुत मोहब्बत थी ।

उन्होंने तमाम स्कूल खोले,सड़के बनवायी,खेत खलिहान पर काम किया । गांव गांव टहली,लोगों को पढ़ाई के लिए तैयार किया । अपने को ख़ुद गढ़ने की प्रेरणा दी और यह समझाया कि ख़ुद पर भरोसा रखो,ईमानदार रहो,मेहनत करो,लोगों का साथ दो,कमज़ोर को उठाओ,बेसहारों का सहयोग करो और खूब आगे बढ़ो ।

अफ़सोस यह है कि सैयदा अनवरा तैमूर जैसी शख़्सियत हमारी बातचीत से नदारद रहती हैं । हम उन तमाम लोगों को तो याद करते हैं, जो हमारे प्रिय दलों में कभी नही रहे मगर उन्हें भूल जाते हैं, जिन्होंने हमारे साथ चलकर इतिहास गढ़ा है । आज कोई सोच भी नही सकता कि इस देश को असम ने देश की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री दिया था । 

आज उनके जयंती पर हम उनके किये कामों को, मआशरे में खड़े किए उदाहरणों को और जज़्बे को सलाम करते हैं । हम चाहते हैं कि उन्हें भी याद किया जाए । गिनती की महिलाएं मुख्यमंत्री बनी हैं, कम से कम पूरी इज़्ज़त से इनको इनकी जयंती पर ही सही,खुलकर याद तो कीजिये...


आज 24 नवम्बर को सैयदा अनवरा तैमूर की जयंती (जन्मदिन) मनाई जाती है। उनका जन्म 24 नवम्बर 1936 को असम में हुआ था। वे भारत के किसी भी राज्य की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री थीं और असम की पहली एवं अब तक की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी रहीं। [en.wikipedia.org], [dbpedia.org]
प्रारंभिक जीवन
  • राजनीति में आने से पहले वे जोरहाट के देविचरण बरुआ गर्ल्स कॉलेज में अर्थशास्त्र की प्राध्यापिका (लेक्चरर) थीं। [en.wikipedia.org], [wikiwand.com]
राजनीतिक सफर
  • वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रमुख नेताओं में शामिल थीं। [en.wikipedia.org]
  • 1972 में पहली बार असम विधानसभा के लिए चुनी गईं। बाद में 1978, 1983 और 1991 में भी विधायक बनीं। [en.wikipedia.org], [reference.org]
  • उन्होंने शिक्षा मंत्री, लोक निर्माण (PWD) मंत्री और कृषि मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद भी संभाले। [en.wikipedia.org], [reference.org]
मुख्यमंत्री बनने का ऐतिहासिक क्षण
  • इस उपलब्धि के साथ वे स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी राज्य की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री बनीं। [en.wikipedia.org], [reference.org]
  • उनका कार्यकाल असम आंदोलन के उथल-पुथल भरे दौर में रहा, जिसके कारण राज्य में राजनीतिक अस्थिरता बनी रही। [de.wikipedia.org]
संसद और बाद का जीवन
  • 2011 में उन्होंने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) का दामन थामा। [en.wikipedia.org], [wikiwand.com]
निधन
  • 28 सितम्बर 2020 को ऑस्ट्रेलिया में उनका निधन हो गया। [en.wikipedia.org], [dbpedia.org]
उनकी विरासत
सैयदा अनवरा तैमूर भारतीय राजनीति में महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधित्व का एक महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसे समय में जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत सीमित थी, उन्होंने मुख्यमंत्री पद तक पहुंचकर इतिहास रचा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनीं। [en.wikipedia.org], [de.wikipedia.org]


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आज देश की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर की सालगिरह है ।

  24 November  -हफ़ीज़ अतीक किदवई  (असम को जिस तरह से माजूदा सरकार ने साम्प्रदायिकता कई आग में झोंका है वह कितना भयावह है। उनपर क्या गुजरा होग...