शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

धर्म की आलोचना की आलोचना → राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : बीस प्रश्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : बीस प्रश्न

संघ के बारे में कई ऐसे प्रश्न हैं, जिनके उत्तर हम सब ढूंढेंगे तो सच का पता चल सकता है कि आरएसएस की हकीकत क्या है?
1. संघ परिवार के संगठन ईसाई या इस्लाम विरोधी प्रचार-प्रसार करते रहते हैं, तो संघ की स्थापना मुस्लिम शासन के दौरान क्यों नहीं हुई? अंग्रेजी शासन मे क्यों हुई?
2. 1817 मे पेशवा शासन की समाप्ति और ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के प्रारम्भ से ले कर 19वीं सदी तक ईसाई धर्मान्तरण होते रहे फिर भी संघ की स्थापना क्यों नहीं हुई? 1925 से 1947 तक ईसाई धर्मान्तरण पर संघ ने आवाज क्यों नहीं उठाया ?
3. 1925 से 1947 तक ब्रिटिशकाल में ईसाई धर्मांतरण के विरूद्ध कोई आंदोलन संघ ने क्यों नहीं किया ? 
4. आरएसएस की स्थापना महाराष्ट्र में ही क्यों हुई ? संघ का उदेश्य मुस्लिम या अंग्रेजी शासन का विरोध क्यों नहीं था ?
5. 1925 से 1947 तक चलते रहे आजादी के आंदोलन में संघ या संघ के किसी स्वयंसेवक ने भाग क्यों नहीं लिया ?
6. 1925 से 1947 तक गौहत्या बंद कराने का कोई आंदोलन संघ ने क्यों नहीं चलाया ?
7. हिन्दुओ में 96 फ़ीसदी गैरब्राह्मण हैं. संघ के अब तक हुए सरसंघचालकों में से कितने ब्राह्मण और कितने गैरब्राह्मण सरसंघचालक हुए हैं ?
8. संघ के राजकीय संगठन जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष से लेकर वर्तमान में भाजपा तक कितने अध्यक्ष किस जाति के हुए हैं ?
9. संघ शूद्र अर्थात् ओबीसी और अतिशूद्र-अवर्ण अर्थात् एससी-एसटी को क्या हिंदू मानता है ? अगर मानता है तो संघ के राष्ट्रीय नेताओं में इनमें से किसी एक को भी स्थान क्यों नहीं मिला है ?
10. 1925 में महाराष्ट्र में ब्राह्मणों के दो गुट थे, एक उदारवादी और दूसरा कट्टर जातिवादी. उदारवादी ब्राह्मण तब भी संघ से नहीं जुड़े और आज भी नहीं जुडते हैं, सिर्फ कट्टर जातिवादी ब्राह्मण ही संघ से क्यों जुडते रहे हैं ?
11. संघ में और संघ परिवार के संगठनों के नेताओ में ब्राह्मण और गैरब्राह्मण की भागीदारी का प्रतिशत क्या है ?
12. संघ के प्रथम सर संघचालक, विहिप के प्रथम अध्यक्ष, एबीवीपी के प्रथम अध्यक्ष, भारतीय मज़दूर संघ के प्रथम अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेविका संघ की प्रथम अध्यक्षा कौन सी जाति की थीं और आज इन पदों पर कौन सी जाति के लोग हैं?
13. 20वीं सदी के श्रेष्ठ हिंदू महात्मा गाँधी की हत्या, संघ-हिंदू महासभा से जुड़े महाराष्ट्र के ब्राह्मणों ने क्यों की ?
14. अछूत माना गया समुदाय अगर हिंदू है और संघ भी हिन्दूवादी संगठन है, तो नासिक के कालाराम मंदिर-प्रवेश के डॉ.बाबासाहेब आम्बेडकर के आंदोलन को संघ ने समर्थन क्यों नहीं किया?
15. 1925 से 1947 तक अछूत समुदाय या आदिवासी समुदाय के सामाजिक अधिकार के लिए या असमानता के विरुद्ध संघ ने कोई आंदोलन चलाया क्या ?
16. संघ के नेता या स्वयंसेवकों में से किसी ने 1925-1947 के दरम्यान क्या ‘वन्देमातरम’ का नारा लगाया था ? 1925 से 1950 तक लिखे गए संघ के किसी साहित्य में ‘वंदेमातरम’ का कोई उल्लेख क्यों नहीं मिलता है ?
17. 1925 से 1947 तक क्या संघ को पता था कि बाबरी मस्जिद ही राम की जन्मभूमि है ? अगर हाँ तो आंदोलन क्यों नहीं चलाया ? क्या 1947 से 1984 तक संघ को पता था कि बाबरी मस्जिद ही राम जन्मभूमि है ? अगर हाँ तो कोई आंदोलन क्यों नहीं चलाया ?
18. 1980 मे देश के 52% ओबीसी समुदाय के संवैधानिक अधिकारो के दस्तावेज मंडल कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद और 1981-84 तक मंडल रिपोर्ट को लागू करने के लिए आवाज उठनी शुरू होने के बाद संघ ने बाबरी मस्जिद के विवाद को हवा क्यों दी ?
19. संघ ने अंग्रेजी शासन में 1925-47 तक गौहत्या के लिए कोई आंदोलन क्यों नहीं चलाया ? स्वदेशी शासन में 1950 के बाद गौहत्या की बात क्यों उठाई गई ?
20. संघ राष्ट्रवादी और हिन्दूवादी संगठन है या जातिवादी संगठन है ? संघ भारतीय राष्ट्र का समर्थक या विरोधी संगठन है ?
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर जानने वालों को संघ के बारे में कभी भ्रम नहीं हो सकता.
-जयंतीभाई मनानी
Advertisements
Report this ad
Report this ad

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रोफ. ईश्वरी प्रसाद जी का निधन

प्रोफ. ईश्वरी प्रसाद जी का निधन  दिनांक 28 दिसम्बर 2023 (पटना) अभी-अभी सूचना मिली है कि प्रोफेसर ईश्वरी प्रसाद जी का निधन कल 28 दिसंबर 2023 ...