बुधवार, 25 अगस्त 2010

कैसे बदलेगी यह व्यवस्था || ? ||

राहुल छात्रों को पढ़ाएंगे राजनीति का पाठ   Aug 25, 11:43 pm

"चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी 27 अगस्त को हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल और हिसार का दौरा करेंगे। वह यहां छात्रों को राजनीति का पाठ पढ़ाएंगे। उनके साथ राष्ट्रीय छात्र संगठन [एनएसयूआई] की राष्ट्रीय प्रभारी मीनाक्षी नटराजन के आने की सूचना है।
राहुल गांधी एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव के लिए छात्रों से मिलने आ रहे हैं। नई दिल्ली से पहुंचे विशेष सुरक्षा दल [एसपीजी] ने उनके आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी विमान से करनाल पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से कुरुक्षेत्र जाएंगे। उसके बाद वह वापसी पर करनाल स्थित नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट [एनडीआरआई] में छात्रों से रूबरू होंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में वह एनएसयूआई के छात्र सदस्यों से मिलेंगे। हिसार में राहुल हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के सदस्यों से रूबरू होंगे। प्रदेश में इस समय एनएसयूआई के चुनाव चल रहे हैं। संगठन में कॉलेज, ब्लॉक व जिला स्तर पर चुनाव होने हैं। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे को इन्हीं चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।"

"कितने है नसीब वाले जिन्हें इस तरह की ट्रेनिंग की सहूलियत मिल रही है जिस लोक-तंत्र की दुहाई देकर राजतन्त्र के कायदे कानून पर इस नौजवान को   राजतिलक के लिए तैयार किया जा रहा है, इनकी इस योजना में जाने न जाने कितने 'महाराजा' राज के काबिल बनाने में लगे है. तरस आता  है इन विरोधी और राष्ट्र प्रेमियों पर की इन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है, तरस आता है करोरों नौजवानों पर जो देश को सही रास्ते पर ले जा सकते है पर उनकी सुधि किसको है. कमोबेश यही हाल विरोधी दलों के "कुवरों" की भी है."

राजा का बेटा राजा,
नेता का बेटा नेता.
मज़दूर का बेटा मज़बूर.
कैसे बदलेगी यह व्यवस्था || ? || 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रोफ. ईश्वरी प्रसाद जी का निधन

प्रोफ. ईश्वरी प्रसाद जी का निधन  दिनांक 28 दिसम्बर 2023 (पटना) अभी-अभी सूचना मिली है कि प्रोफेसर ईश्वरी प्रसाद जी का निधन कल 28 दिसंबर 2023 ...